यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय नवक्रान्ति पार्टी की होगी बड़ी भूमिका- मकरन्द कुमार

लखनऊ ,  भारतीय नवक्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरन्द कुमार मखमेलपुरी ने कहा कि 2022 में  में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय नवक्रान्ति पार्टी बड़ी भूमिका निभायेगी। उन्होने, यह दावा लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुये किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरन्द कुमार मखमेलपुरी ने कहा कि हमारी पार्टी विचारो की पार्टी है, एक यही पार्टी है जिसमें गांधी, लोहिया, अम्बेडकर, पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं अब्दुल कलाम जैसी महान विभूतियों के विचार निहित हैं। हमारी पार्टी समता मूलक समाज की स्थापना की पक्षधर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्टी की है।

इससे पहले, बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि भारतीय नवक्रान्ति पार्टी ने सभी वर्गो को जोड़ने का कार्य किया है। किसान, जवान, बेरोजगार, महिला, युवा जैसे प्रकोष्ठ पार्टी की मजबूती का आधार है। पार्टी ने सभी की अनुपातिक भागीदारी का वादा किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय नवक्रान्ति पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है जिसके लिये पूरी तन्मयता से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा ने किया। बैठक को सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, रवीन्द्र शर्मा उर्फ दुबे बाबा, कैप्टन लाला राम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, दिनेश सिंह, गुलाब सिंह, रोहित कुमार, सत्य प्रकाश, जयप्रकाश, मोनी, सरोजनी, अनीता, रोजना, अनिल शर्मा आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button