Breaking News

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के जन्मदिन पर पति ने खास अंदाज में कटवाया केक

भोजपुरी फिल्म इंडस्टी में अभिनेत्री  और छोटे पर्दे की फेमस डायन मोनालिसा का आज जन्मदिन है इस मौके पर उन्हें सोशल मिडिया से लेकर हर जगह से जन्मदिन की बधाइयाँ दी गई। मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब फेमस  हैं। वह अपनी एक से बढ़ कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  फैंस उनके दीवाने है उनकी फैन फ्लोइंग भी कुछ कम नही है।
मोना के पति विक्रांत ने खास अंदाज में रात 12 बजे ही केक काटा। केक पर मोनालिसा का निक नेम पुलु लिखा था। जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा है कि ‘हैपी बर्थडे माई पुलू। बस किसी की नजर न लगे।

मोना के मित्र पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे मोनालिसा सफ़ेद रंग की पोशाक पहने हुए पवन सिंह के साथ खड़ी मुस्कुरा रही हैं। पवन सिंह ने शेयर किये वीडियो के कैप्शन बॉक्स में लिखा हैं “प्रिय मित्र को जन्मदिन की शुभकामना।” पवन सिंह के साथ दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी सोशल अकाउंट्स के जरिये उनके जन्मदिन की बधाइयाँ दी।

मोनालिसा ने कई सुपरहिट फिल्मो में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। 17 जनवरी 2017 को बिग बॉस के घर में अपने प्रेमी और भोजपुरी ऐक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से मोनालिसा ने शादी कर ली थी। इस जोड़ी को नच बलिए में भी देखा गया था। मोनालिसा ‘नजर’ सीरियल में मोहना नाम की डायन का नेगेटिव रोल निभा रही हैं और लोग पसंद भी कर रहे है।

रिपोर्टर आभा यादव