देश के विदेशी मुद्रा भंडार मे बड़ी गिरावट

मुंबई,  देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 90.2 करोड़ डॉलर घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.65 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 475.56 अरब डॉलर रहा था।

देश मे 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक, इतने राज्यों मे फैला ?

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 54.7 करोड़ डॉलर की घटकर 439.12 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 34 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 30.55 अरब रहा।

महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी के आरोपी पर कोर्ट सख्त, की ये कार्रवाई

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर कम होकर 3.57 अरब डॉलर पर आ गयी। विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

देश में कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड को लेकर सरकार ने दिया ये बयान ?

Related Articles

Back to top button