Breaking News

भाजपा, बसपा, कांग्रेस सहित दलित पैंथर, गुलाबी गैंग के नेताओं ने भी थामा सपा का दामन

लखनऊ, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी की ओर राजनैतिक और सामाजिक नेताओं का झुकाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर आज  भारतीय दलित पैंथर, गुलाबी गैंग व भाजपा, बसपा, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके अतिरिक्त कानपुर के पूर्व सी.एम.ओ. डाॅ0 आर.पी. यादव, गुलाबी गैंग मऊ की अध्यक्ष सुश्री मीरा यादव, विद्युत कर्मचारी नेता श्री जवाहर लाल यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याणपुर श्री देश राज निषाद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई है कि नए साथियों, जिन्होंने सन् 22 के चुनावों में सपा की जीत का संकल्प लिया है, के आने से सपा को मजबूती मिलेगी।
आज सपा में भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनी राम, महासचिव श्री संतोष कठेरिया, सचिव श्री विजय कुमार, युवा अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार अपने तमाम जिलाध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। भाजपा के सर्वश्री दीपू यादव, संजय सेंगर, आशीष गुप्ता, श्यामजी कुशवाहा, मोहित ठाकुर, बसपा के सर्वश्री जयप्रकाश गौतम, रोहित सिंह, राकेश राव, रमेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, मन्नू कुमार, राजाराम निषाद, कांग्रेस के सर्वश्री अभय यादव, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद रिजवान, प्रेम सिंह कुशवाहा, के अतिरिक्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अजय यादव सहित कई प्रधान, पूर्व प्रधान तथा अपना दल के पूर्व प्रधान श्री कमलेश राठौर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।