Breaking News

बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ उतारा, मोदी कैबिनेट के मंत्री को, ये है इतिहास?

लखनऊ, बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्र की मोदी कैबिनेट के एक दिग्गज मंत्री को मैदान मे उतारा है। वहीं, आज ही अखिलेश यादव ने भी करहल से पर्चा दाखिल कर दिया है।

मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के नामांकन करने के तुरंत बादबीजेपी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब बीजेपी से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं।एसपी सिंह बघेल ने भी आज मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर करहल सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं।आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह बघेल यानि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल  केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून राज्यमंत्री हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव से नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल तक का सफर पूरा किया है। वह पांच बार सांसद और यूपी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। एसपी सिंह बघेल को मुलायम सिंह यादव ने सबसे पहले जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में उतारा था।