Breaking News

अयोध्या में राम की प्रतिमा भाजपा सांसद को नही मंजूर, कहा- संविधान से ही चले देश ?

लखनऊ, भाजपा सांसद को अयोध्या में विवादित स्थल पर भगवान राम की प्रतिमा मंजूर नही है। उन्होने साफ कहाकि  संविधान के अनुसार ही चले देश ?

अयोध्या में विवादित स्थल पर भगवान राम के स्थान पर बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की भाजपा सांसद ने मांग की है और इसके लिये उन्होने पुख्ता सबूत भी दियें हैं।

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने अयोध्या में विवादित स्थल पर भगवान राम के स्थान पर बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं साफ करना चाहती हूँ कि बुद्ध का भारत था. अयोध्या बुद्ध का स्थान है. इसलिए वहां तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए”।

अपनी मांग के समर्थन मे पुख्ता सबूत का जिक्र करते हुये बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां तथागत से जुड़े अवशेष निकले थे।  इसलिए अयोध्या में तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए।

संघ के प्रचारक एवं भाजपा के राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में एक निजी विधेयक लाए जाने संबंधी सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है, जिसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी दी गयी है। संविधान के तहत ही देश चलना चाहिए. सांसद या विधायक को भी संविधान के तहत ही चलना चाहिए।”

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या के विवादित स्थल मामले पर नियमित सुनवाई अगले साल जनवरी तक टाला जा चुका है और साधु-संत तथा विभिन्न तथाकथित हिन्दूवादी संगठन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून बनाने के लिये सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं।