बस दुर्घटना में 33 लोग घायल

पेरिस, फ्रांस में एक यात्री बस के पलटने से 33 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय बस पेरिस से लंदन जा रही थी। सोमे अधिकारियों के अनुसार रविवार की सुबह एक यात्री बस के पलटने से 33 लोग घायल हो गये।

दुर्घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है जबकि 29 लोगों को मामूली चोेटे आयी है। दुर्घटना मे फ्रांस के 11, ब्रिट्रेन के 10, अमेरिका के पांच, रोमानिया के दो, स्पेन, आस्ट्रेलिया, मारीशस, जापान, श्रीलंका के एक-एक नागरिक घायल हुये है।दुर्घटना के घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।दुर्घटना के समय बस में चालक सहित कुल 33 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button