Breaking News

राष्ट्रीय

शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई, शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 13.14 अंक बढ़कर 58,004.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15.05 अंक चढ़कर 17,256.05 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी …

Read More »

पेट्रोल डीजल के दामों में आज हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का दाम

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.47 प्रतिशत गिरकर 95.74 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.59 प्रतिशत …

Read More »

मुलायम सिंह यादव के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा- प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया और कहा कि मुलायम सिंह यादव के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा है। तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार को भरूच पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान वह …

Read More »

अमित शाह ने मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। इसी के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर राजनेता के निधन की …

Read More »

मुलायम सिंह यादव के निधन पर डीएम के अध्यक्ष स्टालिन ने क्या कहा?

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और पट्टालि मक्कल काचि के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अंबुमणि रामदास और विभिन्न दलों के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री स्टालिन ने …

Read More »

मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दुखी, शेयर कीं ये खास यादें ?

नयी दिल्ली ,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर अपने शोक संदेश में लिखा, “श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय …

Read More »

नही रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव , शोक की लहर छाई

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। ये समाचार मिलते ही शोक की लहर छा गई। मुलायम सिंह को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। …

Read More »

लालू प्रसाद यादव फिर चुने गए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को यहां पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पार्टी का पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। लालू प्रसाद यादव 12वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गये हैं। राजधानी के तालकटोरा इंडोर …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन पर मुबारकबाद दी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने आज ट्वीट कर कहा कि पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद …

Read More »

पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर ओडियो क्लिप जारी करके दिये अपने संदेश में कहा,“ जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। राष्ट्र को, मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि जो उद्घोष था, वही आज राष्ट्र …

Read More »