Breaking News

समाचार

पिछले तीन वर्षों में करीब कई हजार भारतीय वेबसाइटें हुई हैक…

नयी दिल्ली,  केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि पिछले तीन वर्षों में करीब 79 हजार भारतीय वेबसाइटें हैक हुई। लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी के प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के …

Read More »

भगवान के चरणों में चढ़ने वाले फूलों से बनेगी ये सामग्री…

कातोविस , संयुक्तराष्ट्र ने मंदिरों में चढ़ायी गयी फूलों के कचरे को रिसाइकिल कर गंगा को स्वच्छ रखने के प्रयासों में योगदान के लिए एक भारतीय स्टार्टअप को संयुक्तराष्ट्र द्वारा पुरस्कृत किया गया है। संयुक्तराष्ट्र के दस्तावेज में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप ‘हेल्पअसग्रीन’ ने मंदिरों से …

Read More »

पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में अवैध कब्जे वाले इलाके खाली करने को कहा – सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने  कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह उसके अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को फौरन खाली करे और इस्लामाबाद से पिछले महीने भी यही बात कही गयी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि …

Read More »

उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा इस राज्य में है सांसद….

मुंबई,हिंदी प्रदेश के तीन राज्यों में भाजपा की हार की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में कांग्रेस का मानना है कि वह ‘‘कृषि संकट’’ और रोजगार में कमी को लेकर लोगों की ‘‘नाराजगी’’ को अगले साल होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोड़ सकती है। उत्तर प्रदेश …

Read More »

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में फिर दर्ज हुआ दिल्ली पुलिस का नाम, ये है बड़ी वजह

नयी दिल्ली,  दिल्ली पुलिस ने 2017 में आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत दो लाख से अधिक महिलाओें एवं लड़कियों को प्रशिक्षण देकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 2002 में शुरू किए गए दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा कार्यक्रम का संचालन महिलाओं एवं बच्चों …

Read More »

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा बीजेपी ‘‘मुर्दों की पार्टी’’ बन गई है….

पुणे,  पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने  भाजपा की निन्दा करते हुए कहा कि वह ‘‘मुर्दों की पार्टी’’ बन गई है जहां केवल दो लोगों की ही चलती है और अन्य उन्हें चुनौती देने से ‘‘डरते’’ हैं। उन्होंने हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद पार्टी नेतृत्व में …

Read More »

भारतीय सूचना सेवा के एक अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

arest

अहमदाबाद,  गुजरात के भ्रष्टाचार विरोधी विभाग (एसीबी) ने भारतीय सूचना सेवा के एक अधिकारी को एक जादूगर से रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार किया है। विभाग ने इसकी जानकारी दी। आरोपी मनीष गौतम प्रथम श्रेणी का अधिकारी है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक क्षेत्रीय विभाग में निदेशक है। गुजरात …

Read More »

रेल दुर्घटनाओं पर बड़ा खुलासा, कितने हुये हादसे, कितनों की हुई मौत ?

नयी दिल्ली, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पिछले तीन वर्षों में 221 रेल हादसे हुए जिनमें 324 लोगों की मौत हो गई और 628 लोग घायल हुए। मनसुखभाई धनजीभाई वसावा और भरत सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में गोयल ने पिछले तीन वर्षों …

Read More »

वाराणसी में नाविकों ने किया बड़ा विरोध, प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की

वाराणसी,  उत्तर प्रदेश में वाराणसी के नाविकों ने गंगा में अत्याधुनिक क्रूज चलाने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। गंगा सेवा समिति के महामंत्री प्रमोद मांझी ने कहा कि क्रूज सेवा शुरू होने से हजारों …

Read More »

कुम्भ मेला 2019 में, इन वस्तुओं के उपयोग पर लगा प्रतिबंध

प्रयागराज,  विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम कुम्भ मेला क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को उनके शिविरों में कुछ वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से सभी कनेक्शनधारियों से मेले के दौरान हीटर, गीजर, ब्लोअर उपकरणों का उपयोग …

Read More »