Breaking News

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार

पुणे, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा होने के आसार हैं।

इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल मे गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को 0830 बजे से शुक्रवार को 0830 बजे के बीच हवा तथा गरज के साथ बारिश हुयी।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रायलसीमा में अति सक्रिय जबकि ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मराठवाड़ा में सक्रिय है। हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में मानसून कमजोर है। तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति की हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों में बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर मे 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, लक्षद्वीप, दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर से सटे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र-दक्षिण गुजरात के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने से मौसम के प्रतिकूल रहने के आसार हैं इसलिए मछुआरों को सलाह दी गयी है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों के समुद्र में नहीं जाएं।

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुयी।

इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथा छींटे पड़े। पश्चिम राजस्थान मे मौसम शुष्क रहा।