मेरठ, बसपा में बदलाव का दौर चल रहा है। जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। बसपा ने पुराने कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देने की कवायद तेज कर दी है।
दो बार सिवालखास से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके पुराने कार्यकर्ता मुरारीलाल केन को मुख्य मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। दीपक गून को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सुभान प्रधान ने बताया कि कुछ पदाधिकारी कार्य करने में असमर्थ थे। इनकी जगह पर नए पदाधिकारी रखे गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी की जगह मुनकाद जसौरी, जिला सचिव उदयवीर त्यागी की जगह विक्रांत त्यागी, कोषाध्यक्ष नवाब सिंह लखवाया की जगह धर्मेंद्र प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है। महानगर कमेटी में महासचिव विजय गुर्जर के स्थान पर आदेश को तथा कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद पालीवाल की जगह रामप्रकाश को मनोनीत किया गया है।
नई कार्यकारिणी
जिला कमेटी – जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मुनकाद जसौरी, जिला महासचिव ब्रह्मजीत गौतम, जिला सचिव विक्रांत त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति।