Breaking News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022, अबकी बार लखनऊ देश  में प्रथम स्थान पर

लखनऊ, यूपी की राजधानी लखनऊ ने एकबार फिर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 में पूरे देश में लखनऊ नगर को प्रथम स्थान देकर पुरस्कृत किया है।

इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने  नगर निगम लखनऊ की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होने कहा है कि हमें और बेहतर करना है। नगर विकास मंत्री ने यह बधाई ट्वीट कर दी है।