Breaking News

एस0आर0एस0 यादव के निधन पर सीएम व पूर्व सीएम आदि ने जताया शोक

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य एस0आर0एस0 यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एस0आर0एस0 यादव का आज भोर में राजधानी राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना के कारण निधन हो गया था । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उधर,विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने श्री यादव के निधन पर शोकोद्गार प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा राजेश सिंह एवं विधान परिषद् के अधिकरियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री यादव ने बताया कि चार अगस्त 1933 को उन्नाव जिले में जन्मे एस0आर0एस0 यादव ने एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की थी। छह जुलाई 2015 को वह विधान परिषद के लिये मनोनीति किये गये थे। उनका कार्यकाल अगले साल पांच जुलाई तक का था। वह एक महान राजनीतिज्ञ थे और विधान परिषद को उनकी कमी अखरेगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी एस0आर0एस0 यादव का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात एसजीपीजीआई में निधन हो गया था।