Breaking News

मजदूरों की मदद कर रहे हैं कॉमेडियन मनीष पॉल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन मनीष पॉल इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मदद में लगे हुये हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मदद के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री आगे आई है। सोनू सूद के बाद मनीष पॉल भी लोगों की मदद को आगे आए हैं। हाल ही में मनीष ने 40 ऐसे श्रमिकों की मदद की जो अपने घर जाना चाहते थे। मनीष ने जब श्रमिकों को रवाना किया तो उन सभी को राशन सामग्री दी और वहां पहुंच कर कुछ तकलीफ ना हो इसलिए कुछ धन राशि भी इन श्रमिकों को दी गई। इस बार मनीष ने रास्तों पर चल रहे मुंबई और दिल्ली के 500 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर मदद की।

मनीष इससे पहले भी पीएम केयर फंड में 20 लाख की धन राशि डोनेट कर चुके हैं।हाल ही में मनीष ने व्हाट इफ शार्ट फ़िल्म यूट्यूब पर प्रर्दशित की जो कि लॉकडाउन पर एक मैसेज देती है। इस फ़िल्म से कमाई गई राशि भी कोविड 19 से जूझ रहे लोगों की भलाई के लिए डोनेट की थी।

मनीष पॉल ने कहा ,“ कोरोना ने लोगों पर कड़ा प्रहार किया है। पूरा देश थम गया है और हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर कोई परेशानी से गुजर रहा है और कई ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और अपने अस्तित्व के साथ जूझ रहे हैं। प्रत्येक दिन प्रवासी मज़दूरों को अपने मूल स्थानों पर पहुंचने के लिए रास्ते में चलते हुए पाया जाता है और कई दुर्घटनाएं सुर्खियां बनती हैं। यह सचमुच हमारे दिल को बहुत ही तकलीफ देनेवाला है। सभी के पास जरूरती सामानों का आभाव है।”