नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के लिए समिति का गठन

कोलकाता , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की।

इस समिति की अध्यक्ष स्वयं सुश्री बनर्जी होंगी। समिति में अन्य प्रसिद्ध हस्तियों में अमर्त्य सेन, अभिजीत विनायक बंदोपाध्याय, सुगता बसु, सुमंत्र बोस, डॉ अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, ब्रित्या बसु, फिरहाद हकीम, अल्फान बंदोपाध्याय और सुब्रत मुखर्जी शामिल होंगे।

महान क्रांतिकारी नेताजी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष में राज्य में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम अगले वर्ष 23 जनवरी से शुरू होंगे और 23 जनवरी 2022 तक जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button