Breaking News

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, कुल 377 उम्मीदवार घोषित

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है, इस तरह  कांग्रेस अब तक कुल 377 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस ने  बिहार, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

जिनमें सबसे प्रमुख नाम शत्रुघ्न सिन्हा का है जिन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए और इसके कुछ घन्टे बाद ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया। अब पटना साहिब से वह केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे।

पिछली बार सिन्हा भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव जीते थे।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से रामलाल ठाकुर को टिकट दिया है जो भाजपा के अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे।

इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब में खादूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, फतेहपुर साहिब से अमर सिंह और फरीदकोट से मोहम्मद सादिक को उम्मीदवार बनाया है।