Breaking News

कांग्रेस ने हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर किया मौन सत्याग्रह

देहरादून , उत्तर प्रदेश के हाथरस, आजमगढ़ और बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को उत्तराखंड के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मौन सत्याग्रह किया।

के गांधी उद्यान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे। दोपहर 12 बजे सत्याग्रह पूर्ण होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने केंद्र, उत्तर प्रदेश और राज्य सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, गरीब और वंचित वर्ग पर जुल्म भी बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा की सरकारों में बेटियां सुरक्षित ही नहीं है तथा पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने पर जोर है।

सत्याग्रह में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, आर्येन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, डॉ प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।