नई दिल्ली, कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन का सपना टूट गया है। बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन का सपना टूट गया है। बहुजन समाज पार्टी ने आज ऐलान कर दिया कि वह मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी। बसपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। बहुजन समाज पार्टी के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, तीन विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इन विधायकों में शीला त्यागी, उषा चौधरी और सत्यप्रकाश शंखवार शामिल हैं। जबकि मौजूदा विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम पहली सूची में नहीं है।
मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने जा रहे विधानसभा से पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करने में बहुजन समाज पार्टी ने अन्य पार्टियों से लीड ले ली है। 2013 के विधानसभा चुनावों में बसपा ने मध्य प्रदेश में चार सीटें जीतीं थीं। मध्य प्रदेश में करीब चार दरजन ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां पर बसपा का प्रभाव है।
मुरैना – लाल सिंह केवट,
अंबाह -सत्यप्रकाश
भिंड – संजीव सिंह कुशवाहा
सेवड़ा – लाखन सिंह यादव
करेरा – प्रागी लाल जाटव
अशोकनगर – बालकृष्ण महोबिया
चंदला – पुष्पेंद्र अहिरवार
पथरिया – राम बाई परिहार
जबेरा – देवेंद्र सिंह धुर्वे
रे गांव – उषा चौधरी
अमरपाटन – छंगे लाल कोल
रामपुर बघेलान – राम लखन सिंह पटेल
सिरमौर – राम गरीब कोल
सेमरिया – पंकज सिंह पटेल
देव तालाब – सीमा सिंह
मनगवां से शीला त्यागी
चितरंगी – अशोक पैगाम
धोहनी -अवध प्रताप सिंह
जैतपुर – मोहदल सिंह पाव
बांधवगढ़ – शिव प्रसाद कोल
बहोरीबंद – गोविंद पटेल
सिहोरा – बबीता गोटिया