Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित, जानिये कौन बना नया अध्यक्ष

नई दिल्ली, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज उसका नया अध्यक्ष मिल गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल गया।शशि थरूर ने अपने साथी प्रतिद्वंदी मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे  पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि खरगे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।

इससे पहले सुबह 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती शुरू हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसमें  डेलिगेट्स ने वोट किया था।  24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज सामने आ गयें हैं। वोटिंग की  गिनती पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा का गई ।