Breaking News

इस राज्य में हैं कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले, ये है अन्य राज्यों की स्थिति?

नयी दिल्ली , देश में 14 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है

देश में महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक समेत 14 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरसके सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है जबकि केरल में मामले लगातार कम हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 4,060 बढ़े हैं जिसके बाद यह संख्या 94,115 पहुंच गई है। इस अवधि में केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 742 घटकर 43,114 रह गई है।

इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 6,080 और 3,517 रही। इस वायरस से सबसे अधिक ठीक हाेने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,711 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 13 लाख सात हजार 911 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 14,392 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3985 बढ़ने से 1.80 लाख से अधिक हो गये हैं। इसी अवधि में 100 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 756 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–7———4955—–62

आंध्र प्रदेश—— 921——-882462—7173

अरुणाचल प्रदेश–3——— 16780—- 56

असम———-1625——–214930—1094

बिहार———-334——–260849—1545

चंडीगढ़ ——–675——– 21208—–355

छत्तीसगढ़ ——-2721——-307522—3855

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 5———– 3402—– 2

दिल्ली——— 1779——–628117—-10919

गोवा———- 700———-53862—–799

गुजरात——–3025———265372—- 4414

हरियाणा ——-1898———267261—–3056

हिमाचल प्रदेश—589———57473——–997

जम्मू-कश्मीर —-882——–124089——-1961

झारखंड——– 461——–118665——-1091

कर्नाटक ——-6613——–935421—–12359

केरल ——–43114——–1027826——4287

लद्दाख——– 44———— 9656———130

लक्षद्वीप——-159————313———-1

मध्य प्रदेश—-3527———-256819——3868

महाराष्ट्र—— 94115———2062031—–52440

मणिपुर——–31————28884——- 373

मेघालय——-12————-13810——–148

मिजोरम——-09———— 4409——— 10

नागालैंड——15————-12105———-91

ओडिशा——-767———-334990——-1917

पुड्डुचेरी ——173———–39000——– 670

पंजाब ——-7164———174274——-5910

राजस्थान—–1703———-316864——2789

सिक्किम ——44———— 5988———-135

तमिलनाडु—- 3952———-838085——-12517

तेलंगाना—— 1886———296373——–1641

त्रिपुरा ———30———–33003——— 391

उत्तराखंड ——596———95073———1694

उत्तर प्रदेश—–1731———593704——-8729

पश्चिम बंगाल—3213——–562945——-10277

कुल——-1,84,523——1,08,68,520—–1,57,756