Breaking News

इन तीन राज्यों में कोरोना संक्रमण का कहर जारी,54 प्रतिशत हुई मौतें

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर लगातार बढ़ रहा है और इससे मरने वालों की संख्या तीन राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,और तमिलनाडु में देश में हुई कोरोना से कुल मौतों का 54.67 प्रतिशत है।

देश में कोरोना से कुल 67376 मौतें हुई हैं जिनमें से 36836 इन तीन राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में 25195, तमिलनाडु में 7516 और आंध्र प्रदेश में 4125 मौतें हुई हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 83,883 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 हो गया। इस दौरान 68,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 297,0492 हो गयी है तथा 1,043 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 67,376 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार—– 381——-2758———47
आंध्र प्रदेश———103076—- 348330——-4125
अरुणाचल प्रदेश——-1278——3075———-7
असम———— 26227—- 88729——— 329
बिहार———— 17001—–123794———- 646
चंडीगढ़———– 2060——2670————59
छत्तीसगढ़——— 17164—–18220———- 299
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——— 292——-2141————-2
दिल्ली———–16502—-158586———-4481
गोवा————-4379——14059———- 204
गुजरात———-15913——79929———-3046
हरियाणा——— 12622—–54875———- 721
हिमाचल प्रदेश—- 1613——-4760————43
जम्मू- कश्मीर—– 8053——30079———- 732
झारखंड——— 14677——-29747———- 438
कर्नाटक——– 94478——260913——— 5950
केरल———- 21989——-55778———- 305
लद्दाख———– 743———2007———– 35
मध्य प्रदेश——- 14337—— 51124———1453
महाराष्ट्र——- 202048—– 598496———25195
मणिपुर———- 1871——- 4607———— 29
मेघालय——— 1186——– 1318————- 12
मिजोरम——— 359———661———— 0
नागालैंड——- 785——- 3223————– 9
ओडिशा ——-25193——84073———- 514
पुड्डुचेरी——— 4936——-9968———-253
पंजाब ———15629——39742———-1618
राजस्थान—— 12919—— 70674———–1081
सिक्कम——— 431——— 1269————4
तमिलनाडु—— 52380—–380063———7516
तेलंगाना——-32537——100013———-856
त्रिपुरा———- 5133——-8033———–126
उत्तराखंड——- 6442——14501———-291
उत्तर प्रदेश—– 56459—– 181364——–3616
पश्चिम बंगाल— 24445—-140913———3339
कुल———- 815538—2970492———67376