सीएम योगी के जिले में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, इतने और मरीज मिले

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर मे कोरोना संक्रमण की गति अभी नही रूकी है।

गोरखपुर में सोमवार को 17 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 325 हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार गोरखपुर जिले में आज प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमित 325 लोगों में से 205 ठीक हो चुके हैं जबकि 13 की मृत्यु हो चुकी है।
जिले में अभी 107 कोरोना एक्टिव मामले है।

Related Articles

Back to top button