Breaking News

कोरोना से एक दिन में महाराष्ट्र और दिल्ली में इतने लोगों की मौत

नयी दिल्ली, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस सक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 155 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 118 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से प्रभावित इन दोनों ही राज्यों में हालांकि पिछले 24 घंटो के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या घटी है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 46,511 लोगों की जान जा चुकी है जो देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का लगभग 35 प्रतिशत है। वही दिल्ली में कोरोना से बीते कुछ दिनों में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और अब तक 8159 लोगों की जान जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 46,232 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.50 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.78 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 564 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,32,736 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4047 की कमी के बाद अब सक्रिय मामले घटकर 439,747 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार…..148………..4408……..61

आंध्र प्रदेश……….15382…….837630…..6920

अरुणाचल प्रदेश…..1082………14870……..49

असम …………….3204……207029…….971

बिहार …………….5254…..222420……..1212

चंडीगढ़ …………..1121…….15096……..255

छत्तीसगढ़ ……..19817…..196896……..2691

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव ……..39………3275………….2

दिल्ली…………..40936…..468143……..8159

गोवा ……………1295……..44665…………672

गुजरात………..13050……177515………3837

हरियाणा …….20150…….190067……….2138

हिमाचल प्रदेश..6830……..25455…………500

जम्मू-कश्मीर…5678………98076……….1622

झारखंड ……..2594…….103624…………939

कर्नाटक ……24771……..833169………11621

केरल ………67954……..481718……….1997

लद्दाख ………..948…………6743…………..96

मध्यप्रदेश…..10402………176006……….3138

महाराष्ट्र……79268……1642916……..46511

मणिपुर……..2896……….19620…………232

मेघालय ……888………..10158…………..106

मिजोरम……..491…………3111……………5

नागालैंड…….1344………..9208……………56

ओडिशा …..7040………303897………..1608

पुड्डचेरी……..621…….35355………….609

पंजाब……….6504…..133919………..4572

राजस्थान …20923…..214616…………2130

सिक्किम…….265……….4271……………96

तमिलनाडु ..13404……741705………11568

तेलंगाना…..12070….249157………..1426

त्रिपुरा………917……31084………….366

उत्तराखंड……3505….65562…………1138

उत्तरप्रदेश…23357….491131…………7500

पश्चिम बंगाल…25599…415609…….7923

कुल ……… 439747…8478124…132726