यूपी में सभासद पर हुआ गोली से हमला….

कुशीनगर,  उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के हाटा के सभासद रफीउल्‍लाह खां को आज कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी गई और फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने दिन दहाड़े श्री खां गो गोली मार दी एगोली उनके पैर में लगी है। घटना के कुछ दृश्य वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कुशीनगर के डाक्‍टरों ने घायल सभासद को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना के पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके मुताबिक सभासद रफीउल्लाह के गांव की एक लड़की की शादी कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। चार फरवरी को रहस्‍यमय परिस्थितियों में उस लड़की की मौत हो गई। परिवारजन ने उसकी हत्या का आरोप लगाया।

इस सिलसिले में गांव में पंचायत हो में सभासद रफीउल्‍लाह मृतका के परिवार के पक्ष में मजबूती से पैरवी कर रहे थे। शुक्रवार को भी हाटा में पंचायत होनी थी। इसमें रफीउल्लाह गए भी लेकिन उन्‍होंने आरोपियों की बात मानने से इनकार कर दिया और उसके बाद यह हमला हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button