Breaking News

इस प्रदेश में पथराव की घटना के चलते लगा कर्फ्यू आज भी जारी

जबलपुर, नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना के चलते शहर के चार थानों क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू आज भी जारी है। इस बीच स्थिति पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण में है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पथराव की घटना के चलते कल शहर के हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र के संपूर्ण इलाकों में और कोतवाली के मिलौनीगंज तथा आधारताल के आनंदनगर और मोहनीय इलाके में ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया था, जो आज भी जारी है। इस दौरान स्थित पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

शहर में कल विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन स्थानों पर लोगों ने पथराव किया। इस घटनाक्रम में लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी घायल हुए थे। हालाकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछेक स्थानों पर अश्रुगैस के गोले भी छोड़े थे। वहीं, जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आज आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। इसके अलावा स्कूल व आंगनवाडी केंद्र भी आज बंद हैं।