देर न करिये, पेनांग चलिये

नई दिल्ली, भारत और मलेशिया के बीच टूरिज्म और बिज़नेस इवेंट्स के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में बडा प्रयास किया जा रहा है। Visit Malaysia Year 2026 मलेशिया सरकार की एक बड़ी पहल है। मलेशिया अपने एक राज्य पेनांग के ज़रिए भारत से आने वाले टूरिस्ट्स और बिज़नेस इवेंट्स को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। भारतीय यात्रियों के बीच पेनांग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पेनांग अब सिर्फ घूमने की जगह नहीं है। 2025 तक यहां 2,900 से ज्यादा बिज़नेस इवेंट्स आयोजित किए गए। मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस, एग्ज़ीबिशन और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए पेनांग तेजी से एक भरोसेमंद डेस्टिनेशन बन रहा है। नवंबर 2025 तक, भारत से 42,000 से ज्यादा पर्यटक पेनांग पहुँचे। इसके साथ ही भारत, पेनांग के टॉप 6 इंटरनेशनल टूरिस्ट सोर्स मार्केट्स में शामिल हो गया है।
इसलिये पेनांग भारत जैसे अहम बाजारों से ज्यादा हाई-वैल्यू टूरिस्ट और बिज़नेस इवेंट्स को आकर्षित करना चाहता है। पेनांग रोडशो टू इंडिया 2026 भारत और मलेशिया के बीच टूरिज्म और बिज़नेस के रिश्तों को नई ताकत दे रहा है। यह रोड शो भरोसा बढ़ाने, नए पार्टनर बनाने और लंबे समय तक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। ‘सिंपली पेनांग’ थीम के साथ पेनांग रोडशो टू इंडिया 2026 का 9वां एडिशन भारत में आयोजित किया जा रहा है। यह रोडशो मुंबई, नई दिल्ली, कोच्चि और चेन्नई में हो रहा है। इस दौरान 800 से ज़्यादा ट्रैवल और कॉर्पोरेट खरीदार और 100 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, ताकि पेनांग सीधे उन लोगों तक पहुँच सके जो टूरिज्म और बिज़नेस से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं।
मलेशिया सरकार ने भी बडा कदम उटाते हुये भारतीय नागरिकों के लिए 31 दिसंबर 2026 तक वीज़ा फ्री सुविधा से यात्रा को और आसान बना दिया है। इससे न सिर्फ घूमने आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा, बल्कि बिज़नेस मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस और इंसेंटिव ट्रैवल को भी बढ़ावा मिलेगा।
तो देर न करिये, पेनांग की ओर चलिये।





