Breaking News

भारत के इन राज्यों में कोरोना ने मचाया कोहराम

नयी दिल्ली,देश में 24 घंटों के दौरान चंडीगढ को छोड़ कर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश में जहां सबसे अधिक 19,383 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमश: 11845,10154, 9921 और 8794 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,61,500 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,38,426 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,28,09,643 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख को पार कर 18,01,316 हो गये हैं। इसी अवधि में 1501 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर घटकर 86.62 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.18 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.20 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—–121——5146—— 64

आंध्र प्रदेश ——-40469—907598—–7388

अरुणाचल प्रदेश—- 105—–16806——–56

असम———– 6141—- 216546—–1129

बिहार———- 39498—-274207—–1722

चंडीगढ़———-3414—– 29485—– 410

छत्तीसगढ़——-130400—- 396357—- 5738

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव———921——-3823——– 04

दिल्ली———- 69799—–746239—–11960

गोवा———— 6643——58746——–872

गुजरात——— 55398—–333564—— 5267

हरियाणा——– 38558—– 307850—– 3386

हिमाचल प्रदेश —-8444——-65963—— 1180

जम्मू- कश्मीर—–10910—–132205—– 2051

झारखंड ———25619——131928—- 1406

कर्नाटक———119179—- 1009549—- 13270

केरल ———–80342—–1135921—– 4904

लद्दाख————1671——–1671——– 133

लक्षद्वीप———- 280———-770——– 01

मध्य प्रदेश ——-63889—–327452——-4491

महाराष्ट्र——–649563—-3061174——-59970

मणिपुर———- 190——- 29083——— 376

मेघालय———- 649——-13997——— 152

मिजोरम——— 364——– 4483———- 12

नागालैंड——– 167——– 12275———–95

ओडिशा ——–17827—– 344825——– 1942

पुड्डुचेरी ———-4090—— 42313———705

पंजाब———– 32499—- 254805——- 7834

राजस्थान ——–59999——-341247——-3109

सिक्किम——— 305———- 6150———136

तमिलनाडु——- 65635—— 902022——–13071

तेलंगाना——– 37037——-312563——– 1824

त्रिपुरा———– 445——— 33163———-394

उत्तराखंड——- 15386——-104161———1856

उत्तर प्रदेश——- 170059—–641292———9703

पश्चिम बंगाल —-45300——-595668——– 10540

कुल———–1801316—-12809643——-177150