जालौन, डॉ राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने108 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनायी। समाजवादियों ने इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और उनकी विचारधारा पर चर्चा की।
डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन पर आयोजित परिचर्चा मे, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्श एवं चिंतन के माध्यम से ही देश को समृद्धिशाली बनाया जा सकता है। कार्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर इमरान अंसारी, अरविंद यादव , राजू वर्मा, सलीम मंसूरी , नफीस सभासद, गोपालजी गुर्जर, पप्पू विश्वकर्मा, जीतू याग्यिक, अस्वेंद्र पांचाल, कल्लू रजक, हनी कुशवाहा, अर्पित आदि उपस्थित रहे।
आज ही के दिन 1931 में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी सरकार ने फांसी दी थी, इसलिए लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। लेकिन उन्हें चाहने वाले आज के दिन उनको याद करना नहीं भूलते हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया का दृढ़ मत था कि जब तक सभी तरह कि असमानता खत्म नहीं हो जाती और समता का सपना पूरा नहीं होता वो संघर्ष जारी रखेंगे। लोहिया चाहते थे कि यह संघर्ष तेज हो और ऐसा करने में समाजवादी विचारधारा के लोग अपनी बड़ी भूमिका निभाएं।