Breaking News

वीरांगनाओं ने देश की रक्षा के लिए समय-समय पर बलिदान दिया: बेबी रानी मौर्य

फर्रुखाबाद, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश शासन की महिला एवं बाल कल्याण कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि एक मजबूत समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय है इसीलिए भारत में महिलाओं को शक्ति व दुर्गा का रूप कहा जाता है ।देश की रक्षा के लिए भारत की वीरांगनाओं ने बलिदान देकर समय समय पर, भारत और उसकी संस्कृति की रक्षा करने का भी कार्य किया।

बेबी रानी मौर्य ने आज यहां फर्रुखाबाद गंगा पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में, भाजपा महिला मोर्चा के आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है भारत की बढ़ रही ताकत में भी महिलाओं का विशेष योगदान है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ,भाजपा की सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई उन में अधिकतर योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में योगी शासन में मां बहन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं ,मां बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचारों में बड़ी कमी आई है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना ,पक्के मकान इज्जत घर, एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह समारोह जैसे कार्य किए गए।

उन्होंने दावा कि हमारी सरकार ने,नारी शक्ति बंधन बिल कर महिलाओं को 33प्रतिशत का आरक्षण देने का कार्य किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भी कार्य किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए का अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करके, मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दिया गया।
इस देश में वर्षों तक महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार होता रहा किसी भी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया । उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए, ऐतिहासिक कदम उठाए। खुले में शौच जाने वाली महिलाओं को इज्जत घर देकर ,सामाजिक तौर पर मजबूत करने का कार्य किया गया। भाजपा सरकार में ही महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे कई एनजीओ और स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा मदद की जा रही है ,उनके आर्थिक स्तर को अधिक बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

भाजपा सरकार देश में एनआरसी और सीएए कानून लाकर ,बाहरी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम करेगी। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण बाहरी घुसपैठियों ने देश की महिलाओं का हक छीनने का कार्य किया। जो हक देश की महिलाओं को मिलना चाहिए वह तुष्टिकरण की भेंट चढ़ गया लेकिन भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दे रही है। उन्होंने महिलाओं से, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने के अपील की।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल , भाजपा की स्थानीय वरिष्ठ नेत्री डॉ रजनी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक एव कार्यक्रम की सचालिका पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री , इटावा से आई महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मनीषाशुक्ला,कायमगंजसे अपना दल विधायक डॉक्टर सुरभि एवं सदर विधायक की धर्मपत्नी अनीता द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सांसद धर्म पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ,पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, सुमन राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, प्रीति तिवारी ,भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रवि बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।