Breaking News

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई मे निधन

नई दिल्ली, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए।

सरोज ख़ान बीमार थीं। कुछ दिन पहले उन्हे गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें तब सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। लेकि कुछ दिन बाद ही वह ठीक हो गई थीं और अस्पताल से घर वापस आ गई  थीं।

लेकिन उनकी तबीयत एक बार फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाद सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक किया। तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।

फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलवा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम  निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी।