झारखंड विकास मोर्चा की पांचवीं सूची जारी, देखिये सारे उम्मीदवारों के नाम

रांची ,  झारखंड विकास मोर्चा  ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की पांचवीं सूची आज जारी कीए जिसमें पूर्व मंत्री डॉ0 सबा अहमद को टुंडी से प्रत्याशी बनाया गया है।

झाविमो ने यहां 15 उम्मीदवारों के नाम की पांचवीं सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ0 सबा अहमद को टुंडी सेए चंद्रिका माहथा को जमुआ से, राजकुमार यादव को राजमहल से, सरोज सिंह को धनबाद से, मो0 आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से, राम किंकर पांडेय को बेरमो से, निर्मला भारती को देवघर से, चुन्नूकांत प्रसाद को गिरिडीह से और योगेंद्र यादव को झरिया से टिकट दिया है।

इसी तरह बाबूराम टुडु को बोरियो से, होपना टुडु को बरहेट से, रस्का हेम्ब्रम को लिट्टीपाड़ा से, पुष्पा सोरेन को नाला से, अब्दुल मन्नान अंसारी को जामताड़ा से और शिवधन हेम्ब्रम को महेशपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button