यूपी में पहला मामला, 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना की जंग

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना की जंग जीती है।

कानपुर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा नवनीत कुमार ने बताया कि प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है जब 100 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग स्वस्थ होकर घर वापस गया है। उन्होने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 12 दिन पहले रामबेटी (100) की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला लंग की क्रोनिक बीमारी और स्ट्रोक से भी पीड़ित थी। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने औऱ ऑक्सीजन सैचूरेशन कम होने पर उन्हें भर्ती किया गया था।

डा कुमार ने बताया कि आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया। यह प्रदेश में संभवत 100 वर्ष की उम्र में कोविड से ठीक होकर घर जाने वाला पहला केस है। हॉस्पिटल की टीम की मेहनत का फल है। अस्पताल में अभी तक 171 कोविड पॉजिटिव भर्ती हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button