Breaking News

पारिवारिक मूल्यों को जानने के लिए भारत यात्रा पर आयी विदेशी महिलाएं

भुवनेश्वर,  भारत की बहुमूल्य संस्कृति और व्यवस्थित पारिवारिक जीवन को करीब से जानने के लिए विभिन्न देशों से 32 महिलाएं 15 दिनों के लिए भारत यात्रा पर आयी है।

विश्व में बच्चों में सकारात्मक मूल्य प्रदान करने में माताओं की भूमिका पर केंद्रित मदर्स ऑन व्हील्स नाम की इस यात्रा को संचालित करने में सहयोग कर रहीं माधुरी सहस्त्रबुद्धे ने कहा, श्हमने पिछले वर्ष सितंबर और नवंबर के बीच 23,657 किलोमीटर की यात्रा की थी और 30 स्थानों पर विभिन्न राष्ट्रों की महिलाओं से मुलाकात की। उनसे हमारी बातचीत सांस्कृतिक लोकाचार और पारिवारिक जीवन पर केंद्रित थी।

उन्होंने कहाए श्कई देशों में लोग भारतीय संयुक्त परिवार प्रणाली के बारे में जानना चाहते हैं वे हमारे देश के वैवाहिक मूल्यों को जानकर विस्मित हो जाते हैं। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारत को जानने के लिए ये महिलाएं नयी दिल्ली, जयपुर, भुवनेश्वर, बेंगलुरु और पुणे की यात्रा कर रही हैं।।

वसुधैव कुटुम्बकम ;पूरा विश्व एक परिवार हैद्ध के भारतीय आदर्श पर आधारित इस पूरी यात्रा को फाउंडेशन फॉर होलीस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फिल्ड ;एफएचडीएफ संचालित कर रहा है। एफएचडीएफ को सुश्री सहस्त्रबुद्धे संचालित करती हैं। यह यात्रा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट ;आईजीएनसीए, भारतीय सिखयाम मंडल और विश्व ग्राम के सहयोग से भी संचालित हो रहा है।

विभिन्न देशों की महिलाओं का यह दल 15 नवंबर काे भारत आया था और यह 21 से 24 नवंबर तक भुवनेश्वर में रूकेगा। यात्रा का समापन 30 नवंबर काे होगा।