पूर्व मुख्यमंत्री ने सीनियर आईपीएस अफसर पर बदला लेने का आरोप लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पर बदला लेने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आलोक मोहन पर बदला लेने का आरोप लगाया है। श्री कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए एडीजीपी जेलर आलोक मोहन ने बेंगलुरु सिटी का पुलिस कमिश्नर बनाये जाने के लिए उन पर दबाव बनाया था लेकिन उन्होंने उनकी पृष्ठभूमि देखने के बाद इससे इन्कार कर दिया था। अब वह रेड जोन से आरोपियों को ग्रीन जोन में स्थानांतरित करके उनसे बदला ले रहे हैं।

उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उचित उपाय करने में विफल रही है। श्री कुमारस्वामी ने आशा कार्यकर्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस आशा कार्यकर्ता पर हमला किया गया था। आशा कार्यकर्ता ने मांड्या तालुक में श्रीरामगपटना के उरुली क्याटनहल्ली में जान देने की भी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता मीनाक्षी को प्रताड़ित करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें थाने में ही जमानत पर रिहा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button