Breaking News

गंगा और यमुना नदियां उफान पर

प्रयागराज, तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी गंगा और श्यामल यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा 34 सेंटीमीटर और यमुना 44 सेंटीमीटर बढी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.56 मीटर, छतनाग में 74.54 और नैनी में यमुना 75.04 मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.22 मीटर, छतनाग में 74.07 औा नैनी में यमुना 74.60 मीटर दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि शुक्रवार की तुलना में फाफामऊ में गंगा जा जलस्तर क्रमश: 34 सेंटीमीटर, छतनाग में 47 सेंटीमीटर और यमुना 44 सेंटीमीटर अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।

गौरतलब है कि दोनो नदियों के जलस्तर बढ़ने से रामघाट समेत कई अन्य घाट बाढ़ के पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण तीर्थपुरोहितों को अपने सामान समेटकर पीछे हटना पड़ रहा है। किले के पास बने टीेले पर पानी कभी भी पहुंच सकता है। खतरे को देखते हुए जल पुलिस को पीछे पीछे हटना पडा है। अब नदियों का पानी कछारी इलाके में बढ़ रहा है। सभी घाटों पर जल पुलिस के गोताखोरों के साथ ही बाढ़ राहत दल पीएसी के जवान तैनात किए गये हैं।