Breaking News

कूड़ा निस्तारण विश्व की बड़ी समस्याओं में से एक है, नगर निगम इसके लिए सजग: आशुतोष टंडन

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि, “आज कूड़े का निस्तारण विश्व में बड़ी समस्याओं में एक है, लखनऊ नगर निगम इसके लिए बहुत सजग है।

श्री टंडन ने आज यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लखनऊ नगर निगम को मिलीं 220 गाड़ियाें में से

151 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, “आज कूड़े का निस्तारण विश्व में बड़ी समस्याओं में एक है। लखनऊ नगर निगम इसके लिए बहुत सजग है और इसके लिए कूड़ा निस्तार के क्रम में निरंतर काम हो रहा है। इससे पहले लखनऊ स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में 121 वें नम्बर पर था, अब देश में 12वें नम्बर पर है। इसके लिए लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी को और लखनऊ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बधाई और साधुवाद के पात्र हैं। हम सब का प्रयास है कि आगामी वर्षों में लखनऊ देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्ग निर्देशन में नगर विकास विभाग की पहल पर डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए लखनऊ नगर निगम को मिलीं 220 गाड़ियां मिली है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि इसी क्रम में श्री योगी के कुशल नेतृत्व व मार्ग निर्देशन में नगर विकास विभाग तथा नगर निगम लखनऊ स्वच्छता के प्रति और अधिक सकारात्मक सोच उत्पन्न कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए जाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा नगर निगम सीमा में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण से शहर के शत-प्रतिशत भवनों को आच्छादित किए जाने की योजना के तहत नगर विकास विभाग को 220 अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। नगर विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इन वाहनों से डोर टू-डोर कलेक्शन में वाहनों की कमी दूर हो सकेगी तथा 100 प्रतिशत कूड़ा संग्रहण करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंनेे कहा कि इसके लिए लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया को और लखनऊ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बधाई और साधुवाद के पात्र हैं। हम सब का प्रयास है कि आगामी वर्षों में लखनऊ देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो।