Breaking News

बढ़ती उम्र की झुर्रियों से पाये छुटकारा

 

 

</d

हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसका सौंदर्य सदैव बरकरार रहे। लेकिन प्रकृति के भी कुछ नियम हैं जो जवां होता है वह कभी बूढ़ा भी होता है। पुरुषों को तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता लेकिन यदि महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाएं तो वह खासी परेशान हो जाती हैं। चेहरे से किसी भी व्यक्ति की उम्र का अंदाज लगाया जा सकता है। युवावस्था में चेहरे की त्वचा खिंची हुई रहती है। कहीं कोई झुर्री या त्वचा का ढलकाव नहीं होता है। फिर धीरे-धीरे त्वचा पर आयु का प्रकोप होता है और यौवन की त्वचा वृद्धावस्था की त्वचा में परिवर्तित हो जाती है। आइए आपको कुछ गुर बताते हैं ताकि आप अपने यौवन को कायम रख सकें…

अपने शरीर के वजन पर ध्यान दें। वजन अधिक होने पर वृद्धावस्था के लक्षण जल्दी आने लगते हैं।

भोजन में वसा की मात्रा कम रखें। शरीर में जमा आवश्यक चरबी वृद्धावस्था को आमंत्रित करती है।

जल, विटामिन तथा खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में लें। -आवश्यकतानुसार व्यायाम करें।

अत्यधिक धूप से त्वचा को बचाएं। अगर धूम में जाना ही पड़े तो छाते का प्रयोग करें। यदि चेहरे पर वृद्धावस्था के लक्षण उभर रहे हों तो फेस मास्क, कीमोएबरेजन, फेस लिफ्ट आदि का भी प्रयोग कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

फेस मास्क:- फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को मिटाने का बिल्कुल सादा तरीका है। इसके लिए कई प्रकार के फेस मास्क प्रयोग में लाए जाते हैं। सामान्यतः प्रयोग होने वाले मास्क में मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है।