Breaking News

राज्यपाल आनंदीबेन ने अंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया बालिकाओं का जन्मदिन

वाराणसी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को वाराणसी के आदर्श विकास खंड सेवापुरी में शिक्षिका की तरह आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बच्चों का जन्मदिन मनाया तथा गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी एवं पोषण पोटली देकर उनकी ‘गोंद भराई’ की रस्म पूरी की।

उन्होंने अपने तीन दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सेवापुरी विकास खंड के मटुका एवं अमिनी गांव प्राथमिक विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों निरीक्षण किया। मटुका आंगनवाड़ी केंद्र पर उन्होंने गर्भवती किरण, शकुंतला, नीलम एवं रीता का लाल चुनरी ओढ़ाकर, टीका लगाकर फल की टोकरी एवं पोषण पोटली देकर गोंद भराई का रस्म पूरी।

इसके साथ ही उन्होंने लाल श्रेणी के आठ कुपोषित बच्चों आदित्य, सूरज, सिपाही, रवि किशन, प्रशांत, उन्नति, अरसद एवं नूर आलम को पोस्टिक पोषण पोटली देकर शीघ्र स्वस्थ एवं पोषित होने की कामना की। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर फल की टोकरी एवं पोषण पोटली देने के दौरान उन्होंने महिलाओं से इनका स्वयं सेवन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब आप स्वस्थ रहेंगी तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी।

राज्यपाल ने प्राथमिक मटूका का पहुंचने पर वहां के आंगनबाड़ी केंद्र ‘नंद घर’ में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा वहां पर पढ़ रहे 32 बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के संबंध में विस्तार से बात की। इस दौरान सहायक अध्यापिका द्वारा बच्चों द्वारा गाए जा रहे प्राथमिक शिक्षा से संबंधित गीत एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने में किए जा रहे सहायता पर के बारे जानकारी ली। उन्होंने सहायक अध्यापिका से पूछा कि क्या बच्चे स्वयं इसे बोल सकते हैं। बच्चे ने प्रसन्नतापूर्वक उनके सवालों के जवाब दिये।

इस दौरान एक नन्हा बालक महात्मा गांधी का रूप धारण बाबू के कुछ वचनों को अपने तोतली आवाज में उन्हें सुनाया जिस पर राज्यपाल पटेल खुश होकर के सर पर हाथ रखते हुए चूमने लगी। इस दौरान स्मार्ट क्लास का चार वर्षीय वृषभ द्वारा चेहरे पर लगाया गया मास्क चेहरे से हटकर नीचे लटका देख राज्यपाल ने अपने हाथों उसके मास्क को चेहरे पर लगाया और कोरोना से बचने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती पटेल ने स्मार्ट क्लास में हाथों में छड़ी लेकर दीवारों पर लिखे वर्णमाला एवं गिनती की अक्षरों को एक अध्यापिका की भांति पढ़ाते हुए बच्चों से उसकी पहचान कराते हुए बच्चों के शिक्षा के स्तर परखा।

राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय मटुका में लगाए गए पोषण वाटिका को भी देखा तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की बालिका आराध्या एवं काव्या का जन्मदिन अन्य बच्चों के साथ मनाया। दोनों मासूम बच्चियों को केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा अपने हाथों दोनों केक खिलाया तथा गिफ्ट पोटली भेंट की। जिससे बच्चे खिलखिला उठे। यहां पर स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान आनंदीबेन पटेल ने कंप्यूटर के माध्यम से स्क्रीन पर चलने वाले पाठ्य सामग्री को संचालित करने की व्यवस्था देखी। कंप्यूटर चला रहे प्रशिक्षक से उन्होंने पूछा कि क्या इसे बच्चे स्वयं चला सकते हैं। प्रशिक्षक ने सकारात्मक जवाब दिया।

महिलाओं को टोकरी एवं पोषण पोटली देते हुए राज्यपाल आनंदीबेन ने महिलाओं से इनका स्वयं सेवन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब आप स्वस्थ रहेंगी तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी। अमिनी आंगनवाड़ी केंद्र पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किशोरी पोषण संगिनियों के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

गौरतलब है कि वाराणसी के विकासखंड सेवापुरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशानुसार नीति आयोग द्वारा देश का पहला आदर्श विकास खंड बनाया जा रहा है। इस विकासखंड के सभी ग्राम सभाओं में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं को लागू कर क्रियान्वित किया गया है। इस विकास खंड में शहरों की भांति संपूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश की राज्य मंत्री स्वाती सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।