लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में सूड़ा के निदेशक उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने रविवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में रहने वाले श्री सिंह की पत्नी 42 वर्षीय अनीता सिंह ने करीब एक साल से तनाव में थी। उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।