Breaking News

क्या पहलवान नरसिंह यादव के साथ कुदरत ने किया है न्याय ?

नयी दिल्ली,  2015 की विश्व चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर रियो ओलम्पिक के लिए देश को 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कोटा दिलाने वाले और उसके बाद साजिश का शिकार होकर चार वर्ष का प्रतिबंध झेल रहे पहलवान नरसिंह यादव के साथ सरकार ने तो न्याय नही किया लेकिन कुदरत ने न्याय कर दिया है।

क्लिक कर ये भी पढ़ें- अपनों ने ही हरा दिया नरसिंह यादव को, सरकार कराये सीबीआई जांच -भारतीय ओलंपिक संघ

डोपिंग के कारण चार वर्ष का प्रतिबंध झेल रहे पहलवान नरसिंह ने तब उनके खाने पीने में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया था।

कोरोना वायरस जहां समूची मानव जाति के लिये काल बना हुआ है वहीं इसी वायरस की वजह से इस वर्ष 24 जुलाई से आयोजित होने वाले

टोक्यो ओलम्पिक का 2021 तक टल जाना पहलवान नरसिंह यादव के लिये वरदान साबित हुआ है।

नरसिंह यादव के लिए टोक्यो ओलम्पिक का स्थगित होना वरदान साबित हो सकता है और उनके लिए ओलम्पिक में हिस्सा लेने का रास्ता

खुल सकता है। नरसिंह पर लगा प्रतिबंध जुलाई में समाप्त हो जाएगा।

क्लिक कर ये भी पढ़ें- देश के लिए पदक जीतने का मेरा सपना, क्रूरता से तोड़ से दिया गया- नरसिंह यादव

74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान नरसिंह पर रियो ओलम्पिक में अपना पहला मुकाबला लड़ने से ठीक पहले डोपिंग के लिए दोषी पाए

जाने के कारण चार वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया था जबकि इससे पहले भारत में एक जांच पैनल ने उन्हें साजिश का शिकार बताकर

ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए क्लीन चिट दी थी।

क्लिक कर ये भी पढ़ें- नरसिंह यादव का रूममेट संदीप यादव भी डोप टेस्ट में फेल, साजिश का शक हुआ पक्का

यदि टोक्यो ओलम्पिक अपने निर्धारित समय 24 जुलाई से आयोजित होते तो नरसिंह ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले पाते लेकिन ओलम्पिक  2021 तक स्थगित किये जाने से नरसिंह को एक मौका मिल सकता है। नरसिंह पर लगा प्रतिबंध जुलाई में समाप्त हो जाएगा।

नरसिंह ने 2015 की विश्व चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर रियो ओलम्पिक के लिए देश को 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कोटा दिलाया था।

उनके इस वजन वर्ग के पहलवान सुशील कुमार ने नरसिंह के साथ ट्रायल की मांग की और यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चला गया।

भारतीय कुश्ती महासंघ उस समय नरसिंह के पक्ष में था।

सुशील ने पिछले दो ओलम्पिक में कांस्य और रजत पदक 66 किग्रा वर्ग में जीते थे लेकिन एक वजन वर्ग आगे जाने के कारण उन्हें 74 किग्रा

वर्ग में उतरना पड़ रहा था। अदालत का फैसला फेडरेशन और नरसिंह के पक्ष में रहा। लेकिन नरसिंह जून और जुलाई 2016 में दो बार डोप

टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। नरसिंह ने तब उनके खाने पीने में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया था।

क्लिक कर ये भी पढ़ें- नरसिंह यादव के खाने मे प्रतिबंधित दवा मिलाने वाले की हुयी पहचान

भारतीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नरसिंह को क्लीन चिट दी लेकिन विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस फैसले को खेल मध्यस्थता

अदालत में चुनौती दी जहां वह डोपिंग के लिए दोषी करार दिए गए और उन पर चार वर्ष का प्रतिबंध लग गया।

31 वर्षीय नरसिंह को उनका प्रतिबंध जुलाई में समाप्त होने के बाद वापसी करने का मौका मिल सकता है क्योंकि ओलम्पिक क्वालिफिकेशन

कोरोना के कारण स्थगित हो रखे हैं और 74 किग्रा वर्ग में भारत को अभी तक कोटा नहीं मिला है।