ये बने मध्यप्रदेश के नये मुख्य सचिव, कार्यभार संभाला

भोपाल,मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के साथ ही श्री रेड्डी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा श्री रेड्डी को कल रात मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद श्री रेड्डी ने रात में ही अपना कार्यभार संभाल लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1985 बैच के अधिकारी श्री रेड्डी वर्तमान में जल संसाधान विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

संयुक्त आंध्र प्रदेश और वर्तमान में तेलंगाना के मूल निवासी श्री रेड्डी ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। उन्होंने सहायक कलेक्टर सागर के रूप में 1986 में अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने प्रशासक, नगर निगम जबलपुर, कलेक्टर छिन्दवाड़ा, खरगोन तथा इंदौर का दायित्व सम्हाला। श्री रेड्डी ने 1995 से 1996 तक संचालक, जनसम्पर्क रहने के अलावा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त उद्योग के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। भारत सरकार में संयुक्त सचिव, गृह और अतिरिक्त सचिव, गृह के दायित्व का भी निर्वहन किया।

Related Articles

Back to top button