पत्नी के मायके जाने पर पति ने किया ये काम,जानकर हैरान रह जाएंगे आप…..

मेदिनीनगर, पलामू जिला के सतबरवा कस्बे में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मेदिनीनगर के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 35 वर्षीय राज कुमार सोनी ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके में रह रही थी। उसने फांसी उस वक्त लगाया जब घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस को आशंका है कि खुदकुशी पारिवारिक विवाद के कारण की गई।

उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने के कारण राजकुमार बहुत दुखी था और संभवतः इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक को शराब की आदत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button