Breaking News

पति को कुत्ता बना कर घुमा रही पत्नी को देना पड़ा, 2 लाख का जुर्माना

कोरोना वायरस पाबंदियों से बचने के लिए एक महिला ने अजीबोगरीब प्रयोग किया। यह मामला कनाडा के क्यूबेक राज्य का है। शनिवार की रात, 24 साल की महिला अपने 40 साल के पति को एक रस्सी के सहारे टहलाने के लिए ले गई। क्यूबेक में कोरोना की वजह से 8 बजे रात से 5 बजे सुबह तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि, कुत्ते को टहलाने की छूट दी गई है।

जब महिला को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने खुद के बचाव में कहा कि वह कुत्ते को टहला रही है। पुलिस ने दोनों पर 1500-1500 डॉलर का जुर्माना लगा। भारतीय कंरसी के हिसाब से मामला 2 लाख रुपये के आसपास बैठता है।

स्थानीय पुलिस की प्रवक्ता इजाबेले सेरडॉन ने कहा कि पत्नी, पति को रस्सी से बांधकर ले जा रही थी। जब पत्नी ने सवाल किया गया तो उसने पति की ओर से इशारा करते हुए कहा कि वह कुत्ते को ही ले जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि इस कर्फ्यू में अपने पालतू जानवरों को घुमाना तो मना नहीं किया गया है।

https://twitter.com/KellyGreig/status/1348707791343669254?s=20

 

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने पर कपल ने पुलिस से सहयोग नहीं किया, लेकिन जुर्माने की राशि स्वीकार कर ली। कनाडा के क्यूबेक में रात 8 बजे के बाद घर से बाहर निकलने के लिए पुलिस अब तक 750 चालान जारी कर चुकी है।