Breaking News

कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभागों में हुआ फेरबदल

नयी दिल्ली,  सरकार ने  कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। वरिष्ठ अधिकारी गार्गी कौल को रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार 1984 बैच की भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा सेवा की अधिकारी कौल अभी रक्षा मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) हैं। उन्हें रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) बनाया गया है।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा  के अधिकारी सुमित जेराथ को कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अभी वह विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार हैं। जम्मू-कश्मीर कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल को विदेश मंत्रालय में जेराथ के स्थान पर अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। गोयल अभी अपने कैडर राज्य जम्मू-कश्मीर में ही तैनात हैं।

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

प्रेम कुमार कटारिया को कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी अनिल कुमार झा को राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अभी वह कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं। एस के जी रहाटे को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। रहाटे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपने कैडर राज्य झारखंड में कार्यरत हैं।

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में सदस्य (प्रशासनिक) आईएएस अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी को संस्कृति मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। पोत परिवहन मंत्रालय में अतिरिक्त महानिदेशक को मंत्रालय में ही पदोन्नत कर महानिदेशक बनाया गया है। आदेश के अनुसार इनके अलावा संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव और इससे ऊपर पदोन्नत किया गया है।

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…