Breaking News

यूपी में हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले,इन जिलों को मिले नए DM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया.

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।

देखे लिस्ट

योगेश्वर राम मिश्र देवीपाटन मण्डल के मण्डलायुक्त बने।

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने।

दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाए गए।

मोनिका डीएम बहराइच बनीं।

सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल।

कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने।

डीएम सहारनपुर डॉ अखिलेश सिंह कमिश्नर बस्ती बने।