किदवई नगर संजय वन में संजय वन पर्यावरण संरक्षण योग जागरूकता समिति रजि. के द्वारा वन प्रांगण मे साफ सफाई की गई

कानपुर, आज संजय वन प्रांगण में नगर निगम कानपुर एवं संजय वन पर्यावरण संरक्षण योग जागरूकता समिति रजि. के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत वृक्षों की कटिंग सफाई और उचित देखभाल की व्यवस्था करने के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक कूड़ा करकट का निस्तारण किया गया।

जिसमें संस्था के सदस्यों नगर निगम कर्मियों के साथ स्कूली बच्चों, युवा और बुजुर्ग सदस्यों ने अपूर्व उत्साह के साथ भाग लेते हुए संकल्प लिया कि वह सभी लोग मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वर्षों की समुचित देखभाल करते हुए संजय वन प्रांगण को हरा भरा बनाए रखने का भरपूर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीके गुप्ता ने आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों, नगर निगम पदाधिकारिओं, कार्मिओं और जनमानस के अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, महामंत्री राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, अचल गुप्ता, सुनील मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, हिमांशु पाल, संदीप सरीन, विनोद गुप्ता, प्रभु यादव, दिनेश मिश्रा, विनय निगम, राजकुमार शर्मा, अभय यादव, आर्य मन अवि, आकाश अरोड़ा, प्रमोद दीक्षित, अभिमन्यु बाजपेई आदि लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर – मनोज सिन्हा

Related Articles

Back to top button