रिकाडरे बने वास्को क्लब के नए मुख्य कोच

 

रियो डी जनेरियो,  जी रिकाडरे को वास्को दा गामा क्लब के नए मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है। रियो डी जनेरियो स्थित फुटबाल क्लब ने यह घोषणा की है। फ्लामेंगो के पूर्व कोच रिकाडरे को मिल्टन मेंडेस के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

मेंडेस को खराब परिणामों के कारण वास्को क्लब के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया था। वास्को क्लब के साथ रिकाडरे 2018 के अंत तक बने रहेंगे। उनके कंधों पर क्लब को ब्राजील की शीर्ष स्तरीय लीग के रेलेगेशन जोन में जाने से बचाने का जिम्मा होगा। चार बार ब्राजील सेरी-ए लीग का खिताब जीत चुका वास्को क्लब वर्तमान में 20 टीमों की सूची में 16वें स्थान पर है। वास्को का अगला मैच शनिवार को फ्लामेंगो से होने वाला है।