महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटे में इतने पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

मुंबई,कोरोना योद्धा महाराष्ट्र पुलिस पर वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 48 घंटों के दौरान बल के 92 कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए जबकि दो की इसने जान ले ली।

महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार बल के कुल 1758 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 18 की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमण प्रभावितों में बल के कुल कर्मियों में 183 अधिकारी और 1575 पुरुष पुलिसकर्मी हैं। बल के कोरोना से 18 मृतकों में एक अधिकारी और 17 पुरुष कर्मी हैं।

राज्य में वर्तमान में बल के 1067 मामले सक्रिय हैं जिसमें 131 अधिकारी और 936 सिपाही हैं। कोरोना से बल के 673 कर्मी ठीक हो चुके हैं जिसमें 51 अधिकारी और 622 सिपाही हैं।
राज्य पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 188 के उल्लंघन के एक लाख 13 हजार 893 मामले दर्ज किये हैं। मुंबई को छोड़कर क्वारंटीन उल्लंघन के 695 मामले हैं। पुलिस बल पर हमले के 248 मामले दर्ज किये गये हैं और 830 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button