कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब बच्चों को इस संस्था ने बाटे कंबल

लखनऊ, कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब बच्चों को राहत पहुंचाने में ये समाजसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही है। संवेदना( होप फॉर ए बेटर फ्यूचर) संस्था द्वारा निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया| यह संस्था गोमती नगर और अंसल के एक गांव में आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को पिछले 4 साल से मुफ्त शिक्षा मुहैया कराती है |

संस्था के संस्थापक अनामिका यादव ने बताया की संस्था का उद्देश्य बच्चों के भविष्य को सुधारना उनको नैतिक शिक्षा देकर नकारात्मक सोच और और गलत काम करने से बचाना है|

इस संस्था से जुड़े सदस्य इंदु भदौरिया, डॉक्टर अन्नपूर्णा सिंह, कीर्ति सिंह, सरला यादव, पद्मजा मिश्रा, सुशीला लाल, मनीषा त्रिपाठी और भी सदस्यों की मदद बराबर मिलती रहती है|

Related Articles

Back to top button