Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा आया है और चार राज्यों से कुल मिलाकर 55.92 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से कुल 52211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जोकि देश में स्वस्थ हुए कुल मरीजों का 55.92 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 86,961 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 54 लाख को पार कर 54,87,581 हो गया है। वहीं 43,96,399 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,130 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 87,882 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—–147———3452———- 52

आंध्र प्रदेश ————-78836——541319——–5359

अरुणाचल प्रदेश—— 1964——- 5408———- 13

असम—————— 28780——127338 ——- 562

बिहार—————— 13005——-155155——– 864

चंडीगढ़—————- 2821 ——– 7138———-123

छत्तीसगढ़ ————–37853 ——-47653——- 677

दादरा-नगर हवेली

दमन – दीव ————-229———- 2693——– 2

दिल्ली ——————32097——— 209632—- 4982

गोवा ——————–5781———- 22297——- 351

गुजरात————— 16208 ———-103648—— 3319

हरियाणा————–21411———- 88697——–1149

हिमाचल प्रदेश ——- 4444 ————7565——– 120

जम्मू- कश्मीर——– 22032———– 40957—— 1001

झारखंड————– 13791———– 56944—— 617

कर्नाटक ————–98062———- 413452—–8023

केरल —————-39484 ————- 95702 ——535

लद्दाख————— 1013—————–2691——– 49

मध्य प्रदेश ———–22300————–81374——-1970

महाराष्ट्र————–291630————-884331—–32671

मणिपुर————– 2070—————– 6767———57

मेघालय————- 2111—————-2513———– 36

मिजोरम————- 583—————–1002———— 0

नागालैंड ————1184—————- 4252———–15

ओडिशा———— 33504—————-145675——– 701

पुड्डुचेरी———– 4908—————- 17556———- 462

पंजाब————– 22278—————- 72598———-2813

राजस्थान———– 18184—————- 95469———- 1336

सिक्किम ———–469——————–1975————28

तमिलनाडु———- 46703—————–486479———-8881

तेलंगाना————29363—————–141930———–1042

त्रिपुरा————– 6566——————-15464————245

उत्तराखंड———- 12455—————– 28017———– 491

उत्तर प्रदेश——— 65954—————– 283274———-5047

पश्चिम बंगाल——- 24806—————— 195972——— 4359

कुल——————1003299————–4396399——–87882